कर वसूलने के साथ हल करेंगे समस्या
गुना | नगरपालिका द्वारा राजस्व वसूली शिविर के साथ ही समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि 10 फरवरी को पहला शिविर वार्ड क्रमांक 1 एवं 5 में आयोजित किया गया। इसके अलावा 11 फरवरी को वार्ड क्रमांक 2, 12 फरवरी को वार्ड क्रमांक 3 में शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 12 मार्च तक होंगे।