पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ शारीरिक प्राकट्य समारोह, दी प्रस्तुतियां

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ शारीरिक प्राकट्य समारोह, दी प्रस्तुतियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| पुरानीछावनी के सरस्वती शिशु मंदिर में शारीरिक प्रकट समारोह मनाया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने साहसिक प्रदर्शन के साथ ही रंगमंचीय कार्यक्रम भी पेश किए। मुख्य वक्ता विभाग प्रमुख चेतन भार्गव, मुख्य अतिथि गुना विधायक पन्नालाल शाक्य थे। अध्यक्षता विद्यालय के विभाग समन्वयक गुरुचरन गौर ने की। कार्यक्रम में गणेश नृत्य नृत्य, एरोबिक्स, योगासन, लेजम, समता, योगासन, सूर्यनमस्कार, मीनार, शिशुवाटिका के आकर्षक नृत्य, मीनार और गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस मौके पर रवि राज अग्रवाल, रंजना शर्मा, वीरेंद्र किलेदार, उमाशंकर भार्गव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।