जनसुनवाई में कम हुए आवेदक
जनसुनवाईकार्यक्रम के प्रति लोगों की रुचि कम होती जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों की संख्या में काफी कम रही। जिपं के सभाकक्ष में हुई जनसुनवाई में हालांकि कलेक्टर श्रीमन शुक्ला भी नहीं बैठे। उसके स्थान पर अपर कलेक्टर निजात अहमद ने आवेदकों को बारी बारी से सुनकर संबंधित विभागों के अिधकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
गुना| जिपंके सभाकक्ष में जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की समस्या सुनते हुए अपर कलेक्टर। पूर्व में कलेक्टर ने जनसुनवाई में कई बदलाव किए थे। आवेदकों को बकायदा बिठाकर सुनवाई होती थी। उनके लिए पानी चाय तक का इंतजाम किया जाता था। कुछ समय से कलेक्टर भी जनसुनवाई में नहीं पा रहे हैं।