- Hindi News
- पॉलीथिन मुक्त अभियान प्रतियोगिता के विजेताओं काे पुरस्कार वितरण कल
पॉलीथिन मुक्त अभियान प्रतियोगिता के विजेताओं काे पुरस्कार वितरण कल
गुना| मानवसेवा समिति द्वारा पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह 12 फरवरी को होगा। सोनी कॉलोनी शिव मंदिर के नजदीक स्थित एक गार्डन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, विशिष्ट अतिथि गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, बमोरी विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया, चांचौड़ा विधायक ममता मीणा, नपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा रहेंगे। सुबह 10 बजे से होने वाले कार्यक्रम में समिति द्वारा सभी संस्थाओं के प्रतियोगियों में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। समिति संयोजक विजय कुमार उप्पल ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए कहा है।