- Hindi News
- बस पलटने से ग्यारह यात्री घायल, मौके पर पहुंची एंबुलेंस
बस पलटने से ग्यारह यात्री घायल, मौके पर पहुंची एंबुलेंस
निर्माणाधीन सड़क पर हुआ हादसा, सारसखेड़ी चौकी की घटना
निजसंवाददाता|ईसागढ़
थानाक्षेत्र के सारसखेड़ी पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन स्टेट हाइवे पर मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे यात्री बस पलटने से करीब 11 यात्री घायल हो गए।
घायलों को 108 वाहन की मदद से अशोकनगर उपचार के लिए भेजा गया। जानकारी देते हुए सारसखेड़ी चौकी प्रभारी एएसआई जनक सिंह चौहान ने बताया कि कदवाया से गुना की ओर जाने वाली पदम बस कसारसखेड़ी के पास मंगलवार की सुबह पलट गई। जिससे बस में यात्रा कर रहे पहाड़ी खुर्द निवासी रामचरण, अशोकनगर निवासी आत्मा बाई, ईसागढ़ निवासी नीतू, बुकर्रा खनियाधाना निवासी विमला, जंगार निवासी पूजा, कदवाया निवासी राजेन्द्र, ईसागढ़ निवासी विजय, धर्मेंद्र, ईसागढ़ के ही मुंशी, गहोरा के श्रीकृष्ण और बल्देवपुर के रोहित के अलावा अन्य यात्री भी घायल हो गए। यात्रियों ने बताया कि ईसागढ़ से अशोकनगर के बीच बन रहे स्टेट हाइवे पर इस समय बिना रोल की हुई गिट्टी डली है। इस वजह से वाहन फिसल रहे हैं। बस का पहिया गिट्टी की वजय से नीचे गया। इससे बस एक ओर झुक कर पलट गई। एएसआई जनक सिंह चौहान ने बताया कि बस चालक कुलवार निवासी सुनील कुशवाह पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन स्टेट हाइवे लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है।
जिला अस्पताल में बस दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज करते चिकित्सक।