- Hindi News
- विहिप ने कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
विहिप ने कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
बिलोनियाके जंगलों में गोवंश काटने की घटना के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई कराने की मांग उठाई गई है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कैंट थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बजाए चश्मदीद गवाह और संगठन को सूचना देने वाले व्यक्ति सहित ग्रामीणों को धमका रही है। जबकि मौके से आरोपियों की साइकिल और हथियार भी जब्त किए गए हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के मजबूर होंगे।
बिलोनिया में गोवंश काटने के मामले में एसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ता।