- Hindi News
- 75 % छात्रवृत्ति खातों में डालने तीन दिन का समय
75 % छात्रवृत्ति खातों में डालने तीन दिन का समय
अभी तक प्रोफाइल अपलोडिंग का काम ही पूरा नहीं हुआ
कार्यालयसंवाददाता|गुना
छात्रवृत्तिवितरण से जुड़े कार्य में विभागीय स्तर पर पहले बरती गई लापरवाही का खामियाजा अब जिले के हजारों छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होने के तौर पर उठाना पड़ेगा। दरअसल समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत सभी वर्गों के बच्चों को बंटनी वाली 30 तरह की छात्रवृत्ति का वितरण 15 फरवरी तक शत प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश प्रदेश स्तर से दिए गए हैं। इसके ठीक उलट जिले में अभी (12 फरवरी 2015) तक जिले सिर्फ 23 से 25 फीसदी बच्चों के खाते में छात्रवृत्ति की रकम पहुंच सकी है। ऐसे में विभाग को अगले तीन दिन यानी 72 घंटे के भीतर 75 फीसदी बच्चों के खाते में राशि भेजनी है। जबकि अभी तक प्रोफाइल अपलोडिंग का काम ही पूरा नहीं हो सका है। अभी तक सिर्फ 45 फीसदी चाइल्ड आईडी का ही सत्यापन हो सका है। जबकि आगामी 2 और तीन मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। ऐसे में फिर से हजारों बच्चों के छात्रवृत्ति से वंचित होने की आशंकाएं प्रबल हो रही है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों की माने सत्र 2013-14 की मैपिंग का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन मैपिंग के आवेदन ऑनलाइन कर सत्यापन (प्रोफाइल अपलोड) करने का काम चल रहा है। यह पूरा होने के बाद बिल लगेंगे, तब कहीं जाकर शेष बच्चों की छात्रवृत्ति वितरण हो सकेगी। हालांकि विभागीय अधिकारी का दावा है कि अभी तक 96 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है।
पिछलेसाल भी अटक गई थी छात्रवृत्ति: चाइल्डआईडी बनाने और मैपिंग में हुए बिलंब के चलते पिछले साल भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ हजारों बच्चों को नहीं मिल सका था। हालांकि यह स्थिति सिर्फ गुना ही नहीं, बल्कि मप्र के कई जिलों में रही थी। नया शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद विभाग ने आनन- फानन में छात्रवृत्ति वितरित की थी। ऐसे में हजारों बच्चों की छात्रवृत्ति दूसरी संस्थाओं के खाते में पहुंचने से बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। यदि इस चालू शिक्षण सत्र में भी समय पर काम नहीं हुआ तो जिले में फिर से हजारों बच्चों की छात्रवृत्ति रुक जाएगी।