मांगा है समय
मांगा है समय
^प्रोफाइलअपलोडिंग के काम में बहुत समस्या रही है। ऐसे में काम धीमी रफ्ता से हो रहा है। 45 प्रतिशत प्रोफाइल अपलोडिंग का काम हो गया है। 15 फरवरी तक पूरा वितरण संभव नहीं है। अभी तक करीब 25 फीसदी छात्रों को भुगतान हो गया है। 96 लाख रुपए की राशि खाते में भेजी जा चुकी है। हमने छात्रवृत्ति बांटने के लिए प्रदेश स्तर से फिर से अतिरिक्त समय मांगा है। अजयकटियार, डीईओ गुना
विभाग ने फिर मांगी मोहलत
छात्रवृत्तिवितरण कार्य में हो रही देरी के बाद अब जिले के शिक्षा विभाग ने फिर से प्रदेश स्तर से कुछ और अतिरिक्त समय मांगा है। दरअसल इस कार्य में समय- समय पर सामने रही कोताही के बाद भी विभागीय अधिकारी प्रदेश स्तर से कई बार अतिरिक्त समय मांग चुके हैं। अब एक बार फिर से अतिरिक्त समय मांगने की तैयारी चल रही है। आगामी 18 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी छात्रवृत्ति बांटने के लिए फिर से अतिरिक्त समय मांगने की बात कह रहे हैं।