आयुक्त महोदय से मांगा है मार्गदर्शन
आयुक्त महोदय से मांगा है मार्गदर्शन
^इसबार करीला मेला में स्वाइन फ्लू को लेकर कलेक्टर महोदय द्वारा विदिशा और गुना कलेक्टर को पत्र लिखा है। जिसमें जिलों की सीमा पर स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगवाने की अपील की है। वहीं हमने भी आयुक्त महोदय को पत्र लिखकर मेले में क्या उचित व्यवस्था हो सकती है इसके लिए मार्गदर्शन मांगा है। इस बार तीन पंडाल लगाकर स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग सेंटर के नाम से मेले में अस्थाई चिकित्सालय कार्य करेंगे, जिनमें मरीजों को 24 घंटे दवाओं का वितरण किया जाएगा। डा.रामवीर सिंह रघुवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोकनगर