अंचल के कई हिस्सों में हल्की बारिश
भोपाल में एमपी नगर का दृश्य। फोटो: अनिल दीक्षित
भोपाल |राजधानी में 14 दिन के बाद झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे में 7 मिमी बारिश हुई। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपी ने बताया कि उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से नमी रही है, जिससे रविवार को बारिश हुई।
रविवार दोपहर अंचल के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। विदिशा, रायसेन जिलों में शाम तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा। गुना, राजगढ़ में शाम को तेज बौछारें गिरीं। सीहोर में आर एके कॉलेज के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार सोमवार से पश्चिमी हवाएं चलने से हल्की बारिश की संभावना है।
भोपाल में 14 दिन बाद बरसे बादल