पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मनाया जाएगा अभियंता दिवस

आज मनाया जाएगा अभियंता दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज मनाया जाएगा अभियंता दिवस

कार्यालय संवाददाता| गुना

15सितंबर को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। अभियंता शिरोमणि भारत र| सर इंजी मोक्षगुण्डम विश्वेवरैयाजी के जन्म दिन पर कई आयोजन होंगे। बिजली कंपनी स्थित कार्यालय में साफ सफाई की जाएगी। इंजीनियर एसके सचदेवा, एके हाडे के नेतृत्व में यह अभियान चलेगा। जल संसाधन कालोनी में इंजी पीके शर्मा, एमके गुप्ता भी स्वच्छता का संदेश देंगे। 15 सितंबर को सुबह 7 बजे सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया है। 10 बजे रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके बाद 11.30 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को भोजन वितरण किया जाएगा। समारोह शाम 7.30 बजे भगतसिंह कालोनी में होगा। इसमें कलेक्टर श्रीमन शुक्ला, जेपी यूनिवर्सिटी के कुलपति एनजे राव, महाप्रबंधक एनएफएल एके लाहिरी, कार्यकारी निर्देशक गेल इंडिया भी उपस्थित होंगे।