पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री 17 को वितरित करेंगे बीमा राशि

प्रभारी मंत्री 17 को वितरित करेंगे बीमा राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी मंत्री 17 को वितरित करेंगे बीमा राशि

गुना| प्रदेशके पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्यास एवं निशक्तजन कल्याण मंत्री गोपाल भार्गव 16 सितंबर की रात को आएंगे। 17 सितंबर को वे सुबह 11 बजे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे गोपालपुरा स्थित दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को फसल बीमा राशि का वितरण करेंगे। कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर ने बताया कि 2013 में अति वर्षा के कारण प्रभावित 23 हजार 703 किसानों को राशि वितरित की जाएगी। बीमा कंपनी द्वारा 53 करोड़ रुपए के क्लेम स्वीकृत किए गए। उक्त राशि के वितरण का काम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलता रहेगा।