- Hindi News
- प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी युवक की हत्या
प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी युवक की हत्या
जंगलमें मिले एक युवक के शव मामले की सुई प्रेम प्रसंग से जुड़ गई है। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी। आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम झाझोन निवासी 25 वर्षीय परमार पुत्र करिया हरिजन का शव जंगल में मिला। शनिवार सुबह मवेशी चराने कुछ लोग जंगल गए तो शव पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर खून पड़ा हुआ था। युवक की आधी गर्दन कटी हुई थी। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से यह तय हुआ है कित युवक को जंगल में ही लाकर मारा गया है। मौके पर खून के धब्बे अन्य साक्ष्य मिले हैं। युवक अविवाहित था। अब तक की गई जांच में यह साफ हो गया है कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर यह पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का शक है कि आरोपी आसपास ही हैं। पूछताछ में पुलिस को अब तक कई तथ्य हाथ लग गए हैं।