घर के बाहर ताला, अंदर महिला का शव
शहरके चांदशाह वली रोड पर रहने वाली एक महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। उसके शव को घर में ही बंद कर दिया। जब मोहल्ले में शव के सड़ने की बदबू फैली तो लोगों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र की यह घटना बताई जाती है। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि 40 वर्षीय जन्नत बी प|ी शमीम खान के घर से बदबू रही है। घर में बाहर से ताला लगा हुआ है। सूचना मिलते ही सीएसपी लवली सोनी, एफएसएल अधिकारी आरसी अहिरवार, थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना मौके पर पहुंचे। एफएसएल अधिकारी ने बताया महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या की है। उसके गले में एक कपड़ा लिपटा मिला है। इससे माना जा रहा है कि गले में फंदा लगाया गया है। इसके अलावा मृतिका के सिर पर चोट का निशान भी है। मौके पर ही पुलिस को एक खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कोई पहचान का ही हो सकता है। उसने महिला की हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर उसे बंद कर दिया।
अकेलीरहती थी : महिलाअपने घर में अकेली रहती थी। 1 साल उसे पति ने छोड़ दिया था। इस वजह से वह गेहूं बीनकर अपना गुजारा करती थी। महिला ने खुद का मकान बनाया था। सुबह वह मजदूरी के लिए निकल जाती थी और शाम को वापस लौटती थी।
तीसरीहत्या : शहरमें अब तक यह तीसरी हत्या है। पहली हत्या 31 अगस्त को जगदीश कालोनी निवासी रामस्वरूप बाई की हत्या की गई। यह बुजुर्ग महिला अकेली रहती थी। इस मामले में आरोपी पकड़े जा चुके हैं। दूसरी हत्या प्रेमी कालोनी में 2 सितंबर को हुई। यहां भी बुजुर्ग महिला शांति जैन का गला रेतकर हत्या कर दी। तीसरी हत्या का खुलासा 14 सितंबर को हुआ। इन तीनों वारदात में महिलाओं को ही निशाना बनाया गया।