- Hindi News
- गुना| लायंसक्लब एक अन्य निजी स्कूल के कार्यक्रम में शमिल
गुना| लायंसक्लब एक अन्य निजी स्कूल के कार्यक्रम में शमिल
गुना| लायंसक्लब एक अन्य निजी स्कूल के कार्यक्रम में शमिल हुई कनक ने लोगों के सवालों के जवाब दिए।
जीनियस बेबी
गुना जमीन से भी जुड़ी हैं जड़ें
इसअसाधारण बालिका के परिवार की जड़ें गुना से जुड़ी हुई हैं। लायंस क्लब गुना सिटी के अध्यक्ष गुलशन डाबर ने बताया कि उसके नाना आरपी शर्मा गुना के रहने वाले हैं। वे रेंजर के पद से रिटायर हुए थे। जबकि उसके पिता आरके शर्मा इंदौर में सेवारत हैं।
3 साल की उम्र में कंठस्थ कर ली थी गीता
12साल की कनक शर्मा पहली नजर में साधारण बच्ची ही नजर आती है। पर उसकी असाधारण प्रतिभा का पता तब चलता है जब वह धारा प्रवाह श्लोक बोलना शुरू करती है। शनिवार को कनक ने शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इंदौर में रहने वाली इस बच्ची की खासियत यह है कि उसने महज 3 साल की उम्र में पूरी गीता कंठस्थ कर ली थी। आज उसे वििभन्न धार्मिक ग्रंथों के हजारों श्लोक याद हैं। आप किसी भी श्लोक के दो शब्द बोल दे, वह उसे पूरा कर देगी। इस प्रतिभा के बल पर वह आज मीडिया पर छाई हुई है। उस पर कई कार्यक्रम बन चुके हैं। यही नहीं सर्च इंजन गूगल ने भी जीनियस बेबी को रेखांकित किया। शनिवार को कनक ने लायंस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने से जुड़े सवालों के बड़ी परिपक्वता के साथ जवाब दिए।