- Hindi News
- एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग अलग वार्ड की वोटर लिस्ट में
एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्ड की वोटर लिस्ट में
नगरपालिका चुनावों के लिए तैयार की गई प्रारंभिक मतदाता सूची में एक से बढ़कर एक खामियां सामने रही हैं। सिसौदिया कालोनी में तो एक ही परिवार मकान में रहने वालों को अलग-अलग वार्डों की मतदाता सूची में दर्शा दिया गया। पूर्व पार्षद अरविंद गुप्ता ने बताया कि कालोनी में रहने वाले पूर्व सीएमओ भगवान स्वरूप शर्मा के परिवार के साथ ऐसा ही हुआ। श्री शर्मा उनके दो बच्चों के नाम वार्ड पांच की मतदाता सूची मे है। जबकि एक बच्चे उसकी प|ी का नाम वार्ड 2 की सूची में दर्ज है। जबकि यह सभी एक ही मकान में रहते हैं।
एकछत के नीचे रह रहे दंपति भी अलग-अलग वार्ड में दर्शाए
सिसौदियाकालोनी के ही 376 नंबर मकान में रहने वाले संजय गुप्ता के परिवार के सदस्यों के नाम भी अलग-अलग वार्डों की मतदाता सूची में हैं। श्री गुप्ता उनकी बेटी का नाम वार्ड क्रमांक 2 की सूची में है। जबकि प|ी को वार्ड पांच की मतदाता बताया गया है। यह पूरा परिवार भी एक ही मकान में रहता है।
सिर्फएक मकान 5 नंबर वार्ड में बाकी दो में
पूर्वपार्षद ने बताया कि एक मामला दलवी कालोनी का है। यहां रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट ब्रजेश अग्रवाल उनके परिजनों के नाम पांच नंबर वार्ड की सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि उनके आसपास के तमाम परिवारों का नाम वार्ड दो की मतदाता सूची में है। श्री गुप्ता ने कहा कि ऐसे दर्जनों मामले तो अकेले वार्ड 2 5 की मतदाता सूची में समाने रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सूची वार्ड परिसीमन गलत ढंग से हुआ है।