स्कूल के प्राचार्य पर मामला दर्ज
अल्फाइंग्लिश स्कूल के प्राचार्य एवं उनके साले के खिलाफ पुलिस ने मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। एक पालक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि पूर्व में प्राचार्य ने भी पालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
दलवी कालोनी स्थित अल्फा इंग्लिश स्कूल में एक छात्रा को 40 मिनट तक धूप में खड़ा किए जाने की बात पर विवाद हो गया था। छात्रा के पिता संतोष श्रीवास्तव का आरोप था कि उनकी बेटी को प्राचार्य ने परीक्षा के समय सजा दी। जब इसका कारण पूछा तो उनके साथ मारपीट की गई।
वकीलस्कूल संचालक गए थे आमने-सामने
यहविवाद इतना गहरा गया था कि निजी स्कूल एकजुट हो गए थे। एक दिन स्कूलों को बंद रखा गया था। उधर छात्र के पिता एडवोकेट हैं। इस वजह से वकीलों ने भी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नाराजगी जताई और एक दिन काम बंद रखा।
20दिन बाद मामला दर्ज
कोतवालीथाना क्षेत्र में स्कूल प्रबंधन और छात्रा के पिता के बीच 23 अगस्त को विवाद हुआ था। फरियादी संतोष श्रीवास्तव के आवेदन पत्र की जांच पर से पुलिस ने स्कूल प्राचार्य जॉय वर्गिस एवं उनके साले भाऊ के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि इससे पहले पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर संतोष श्रीवास्तव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।