पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंकिता मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज

अंकिता मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 अगस्त को रेल लाइन के पास मिली थी लाश

कार्यालयसंवाददाता| गुना

कैंटके पेंशनर मोहल्ला में रहने वाली किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

अंकिता शिवहरे नामक उक्त किशोरी का शव 18 अगस्त को रेल लाइन के पास मिला था। कैंट पुलिस ने बताया कि इस मामले की विवेचना के बाद एक नाबालिग किशोर पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ पहले आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और तब से वह जेल में है। जांच के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई है। उक्त किशोरी 17 अगस्त की रात को लापता हो गई थी। अगले दिन उसका शव िसंगवासा के पास रेल लाइन के नजदीक मिला। परिजनों का कहना था कि हत्या से एक दिन पहले आरोपी कुछ अन्य लोगों द्वारा अंकिता को परेशान किया गया था। साथ ही मोबाइल पर दोनों की बातचीत का ब्यौरा भी मिलने की बात सामने आई।

हत्याया आत्महत्या

यहमामला हत्या का है, या आत्महत्या का या फिर महज हादसा, इसे लेकर शुरुआत से ही अलग-अलग तथ्य सामने आते रहे। मसलन परिजनों द्वारा लगातार हत्या की आशंका जताई जाती रही। उनके द्वारा बार-बार नामजद आरोप लगाए जाते रहे। दूसरी ओर पुलिस ने पहले कहा कि पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। बाद में उसने आरोपी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेिरत करने के लिए गिरफ्तार कर लिया।

फिरहुआ विवाद

उधररविवार को अंकिता के पिता लखन शिवहरे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने आमिर, आरिफ, शाहरुख, अन्नू आदि के खिलाफ अलग- अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

गुना| कैंटथाने के बाहर बैठे अंकिता के परिजन। उनका आरोप था कि कुछ लोग उन पर दबाव डाल रहे थे कि अंकिता मामले में वे हत्या का प्रकरण दर्ज कराएं।