कैंट कांजी हाउस का कार्य शुरू
गुना| कैंटके जागरूक ग्रुप द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों को नवागत कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने प्राथमिकता में लिया है। ग्रुप के सदस्यों ने बीते सप्ताह कलेक्टर से मुलाकात कर शहर में कांजी हाउस की खस्ताहालत के बारे में बताया था। इसे श्री शुक्ला ने प्राथमिकता में लिया और नगरपालिका सीएमओ पीएस बुंदेला को तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। तमाम औपचारिकाताओं के बाद कैंट मुक्तिधाम के पास स्थित कांजी हाउस में तार फेसिंग का कार्य शुरू हो गया है। ग्रुप के सदस्य अमित तिवारी, मोहित खटीक आदि सहित गोसेवकों ने खुशी जाहिर की है।