कोआर्डिनेशन कमेटी के सामने उठाई मांगें
विजयपुर| एनएफएलविजयपुर की सभी इकाइयों के कर्मचारी संगठनों की कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक नंगल में हुई। बीती 9 10 सितंबर आयोजित हुई बैठक में एनएफएल विजयपुर, नंगल, भटिंडा, पानीपत, मार्केटिंग और मुख्यालय आदि की कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एनएफएल विजयपुर गुना एम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र भोज, महासचिव संतोष ओझा ने एनएफएल विजयपुर में कामगारों की कमी दूर कराने के लिए नई भर्ती पर जोर दिया। मेन टू मेन रिलीविंग चालू कराने, जीपीए की नीति बदलने कुछ विभागों के पदनामों में बदलाव। कर्मचारियों की अधिकारियों के लिए 2014 की डीपीसी जल्द कराने की मांग की गई। साथ ही कर्मचारियों की पिछले साल की रुकी हुई सुविधाओं जैसे सैलरी एडवांस, होम लोन, एल का नकदीकरण खुला करने की आवाज उठाई। विजयपुर इकाई के प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई मांगों की कॉर्डिनेटर एवं सेक्रेटरी जनरल ने भी सराहना करते हुए इन बिंदुओं को कर्मचारियों के हित में बताया। बैठक में सभी इकाइयों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।