पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमेन ने ली इनरव्हील क्लब की बैठक

चेयरमेन ने ली इनरव्हील क्लब की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनरव्हीलक्लब रोटरी की डिस्ट्रीक चेयरमेन ने अधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब की गतिविधियों की जानकारी ली। रविवार को आई डिस्ट्रीक चेयरमेन रजनी अग्रवाल ने एक होटल में बैठक ली। उनके साथ डिस्ट्रीक सेक्रेटरी सुनीता जैन थी। गुना इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष राखी जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

सचिव मधु अग्रवाल ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। क्लब की अन्य सदस्यों में भी चेयरमेन के समक्ष अपनी- अपनी बात रखी। चेयरमेन श्री अग्रवाल ने बैठक में आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी। क्लब की बीती गतिविधियों से अवगत कराया। चेयरमेन ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को क्लब के महत्व एवं उद्देश्य से अवगत कराया। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

इनरव्हील क्लब रोटरी की डिस्ट्रीक चेयरमेन ने अधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब की गतिविधियों की जानकारी ली।