पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुना| मप्रकर्मचारी कांग्रेस की बैठक हुई। रविवार को कलेक्टोरेट परिसर

गुना| मप्रकर्मचारी कांग्रेस की बैठक हुई। रविवार को कलेक्टोरेट परिसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| मप्रकर्मचारी कांग्रेस की बैठक हुई। रविवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित संगठन के कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता देवकी नंदन दुबे ने की। बैठक में प्रांतीय सचिव रणवीर कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक नायक, जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस प्रमोद रघुवंशी ने अक्टूबर माह में होने वाले जिला सम्मेलन की जानकारी दी। सम्मेलन की तैयारियों के दायित्व सौंपे। कर्मचारी कांग्रेस परिवार में ब्लॉक तहसील राघौगढ़़ अध्यक्ष बीएन कश्यप ने बताया कि राघौगढ तहसील से अधिक से अधिक से साथी जिला सम्मेलन में सहयोग करेंगे। बैठक में अन्य मुद्दे जिले के कर्मचारियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखने की रणनीति बनाई गई। बैठक में बीएन कश्यप, श्याम रघुवंशी, पेंशनर प्रकोष्ठ संयोजक हसमत खां गौरी, प्रवक्ता जगदीश गौर, जीएस नरवरिया, नारायण प्रसाद, लक्ष्मीकांत शर्मा, अनीष रावत, र|ेश नामदेव सहित अन्य मौजूद थे।

मप्र कर्मचारी कांग्रेस की बैठक हुई