घर में ही मिले फरार आरोपी
म्यानाऔर राघौगढ़ थाना क्षेत्र से काफी समय से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। यह आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में तो फरार थे, लेकिन वह अपने घर एवं मोहल्ले में रहते थे। एसपी ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। म्याना पुलिस ने आरोपी रघुवीर चिढार एवं सुरेश सिंह रघुवंशी को गिरफ्तार किया। यह आरोपी 06 माह से फरार चल रहे थे। वहीं राघौगढ़ पुलिस ने बंटी एवं मुश्ताक खान निवासी राघौगढ़ को हिरासत में लिया। जिनमें एक आरोपी तीन वर्ष से तथा दूसरा आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने जब कस्बे में जानकारी जुटाई तो दोनों आरोपी वहीं मिल गए।