पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना परमिशन लाई गई थी खाद

बिना परमिशन लाई गई थी खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

बमोरीमें पकड़ी गई खाद बिना परमिशन राजस्थान से लाई गई थी। इसकी सूचना तो प्रशासन को थी और ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के पास। जिले में खाद संकट गहराया हुआ है। ऐसे में निजी स्तर पर खाद की उपलब्धता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजस्थान के कोटा शहर से 420 बोरी खाद गुना लाए जा रहे थे। कृषि विभाग का दावा था कि यह खाद राजस्थान के चंबल फर्टीलाइजर लिमिटेड कंपनी से संगम ट्रेडर्स गुना ने मंगाया था। जब की सच्चाई कुछ और ही है। भास्कर ने पास खाद की बिल्टी अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। इसमें संगम नामक किसी संस्था का नाम तक दर्ज नहीं है। यह खाद सरिया सेल्स कारपोरेशन नामक संस्था के नाम से गुना लाया गया था। जबकि इस नाम की कोई संस्था ही पंजीकृत नहीं है। जानकारों का कहना है कि खाद का संकट जिले में गहराया हुआ है। ऐसी स्थिति में निजी क्षेत्र में इसकी उपलब्धता है। वहीं सरकारी स्तर पर खाद का संकट बताया जा रहा है। बमोरी में एक ट्रक खाद सोमवार को उतारा गया और पूरा बेच दिया। कृषि विभाग के अधिकारी खाद लाने वाले ट्रक के बारे में जानकारी तक नहीं जुटा पाए। जबकि ट्रक क्रमांक आरजे 20 जीए 8852 से खाद लाई गई थी। यह खाद बमोरी में एक संस्था पर उतारी गई और ट्रैक्टर में लाद कर ठिकाने भी लगा दी गई।

6 हजार टन खाद की और जरूरत है सीजन में

जिलेमें 6 हजार टन खाद की जरूरत है। जबकि गुना में सिर्फ 250 टन ही खाद उपलब्ध है। ऐसे में किसान भारी परेशान हो रहे हैं। वह निजी एजेंसी से दुगनी तक कीमत में खाद खरीदने को मजबूर हैं।

दो दिन बाद आएगी खाद

विपणनसंघ डीएमओ एके खान ने बताया कि मांग के अनुसार पूर्ति होने से परेशानी खड़ी हुई है। 4 हजार टन की मांग एनएफएल को भेजी थी। दो दिन में एनएफएल इसकी पूर्ति शुरू कर देंगा। इससे राहत मिलेगी। हालांकि किसानों को पर्याप्त रूप से खाद मिल पाएगी यह नहीं इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। वर्तमान में सरकारी गोदाम से प्रत्येक किसान को सिर्फ दो बोरी यूरिया दी जा रही है।

अब जारी किया नोटिस

कृषिविभाग ने संगम ट्रेडर्स को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। कृषि उप संचालक यूएस तोमर ने बताया कि संगम ट्रेडर्स ने खाद मंगाई थी। इसकी सूचना विभाग को नहीं दी थी। इस वजह से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मंगलवार को नानाखेड़ी गल्ला मंडी में किसानों की भीड़। यहां विव