ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म
उत्कृष्टविद्यालय और ब्लाॅक स्तरीय मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के फॉर्म इस बार ऑनलाइन भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया पहली बार अपनाई जा रही है।
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अजय निगड़ीकर ने बताया कि फॉर्म भरने का सिलसिला शुरू हो गया है और इसकी अंतिम तिथि 3 जनवरी 2015 है। दोनों स्कूलों के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अिधक जानकारी के लिए स्कूल में संपर्क किया जा सकता है।
फीसभी बढ़ी : ऑनलाइनप्रक्रिया की वजह से फीस भी बढ़ जाएगी। पहले उत्कृष्ट में परीक्षा शुल्क 60 रुपए था, लेकिन अब इसके लिए 25 रुपए अतिरिक्त देना होंगे। हालांकि अब छात्रों को फॉर्म के लिए स्कूल के चक्कर नहीं लगाना होंगे। उत्कृष्ट विद्यालय में 250 सीटों पर एडमिशन के लिए परीक्षा ली जाएगी। वहीं प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मॉडल स्कूल भी स्थापित हैं, जिनमें एडमिशन के लिए परीक्षा पास करना होती है।