पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद अध्यापक संघ ने डीईओ सौंपा ज्ञापन

आजाद अध्यापक संघ ने डीईओ सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| आजादअध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक ज्ञापन डीईओ को सौंपा। इसमें अध्यापकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई थी। संगठन ने मांग उठाई है कि व्यापमं अन्य प्रतियाेगी परीक्षाओं में सहायक केंद्राध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपनाई जा रही। इसमें वरिष्ठ अध्यापकों को सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया जाए। साथ ही पर्यवेक्षण के लिए भी अध्यापकों को पहले अवसर दिया जाए। जिले में सहायक अध्यापकों की पदोन्नति क्रमोन्नति के संबंध में भी जल्द आदेश जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में संतोष श्रीवास्तव, राजमणि दुबे, संजीव सिरोठिया, यशवंत धाकड़, केशव प्रसाद त्यागी आदि शामिल थे।