पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 12 को
गुना| सहायकशिक्षक से उच्च श्रेणी शिक्षक (यूडीटी) के 34 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 12 दिसंबर को होगी। डीईओ अजय कटियार ने बताया कि इसके लिए पात्र शिक्षकों की सूची जारी की जा रही है। उधर अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नति के लिए रिक्त 11 पदों की काउंसलिंग मंगलवार को हुई। इसमें एक अध्यापक अनुपस्थित रहे। जबकि चार ने पदोन्नति स्वीकार नहीं की। 6 पदों पर अध्यापकों द्वारा सहमति दी गई। शिक्षक संघ के ब्लॉक सचिव धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि चुनाव की वजह से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। संगठन द्वारा इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की जाती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शेष पदों पर भी जल्द ही पदोन्नति हो जाएगी।