पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई भत्ते में पेंशनर के साथ भेदभाव

महंगाई भत्ते में पेंशनर के साथ भेदभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| हालमें ही सरकार द्वारा पेंशनरों को 7 फीसदी महंगाई भत्ते के जो आदेश जारी किए गए हैं, उनकी आलोचना की जा रही है। सेवानिवृत्त अिधकारी-कर्मचारी पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मुदगल ने कहा कि कर्मचारियों को एक जुलाई से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है, जबकि पेंशनर के लिए एक अक्टूबर से प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदेश के लाखों पेंशनर के साथ विश्वासघात है। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को विरोध पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की वजह से पेंशनर को एरियर में तीन माह का नुकसान होगा। इसके खिलाफ पेंशनर संघ प्रदेश स्तर पर विरोध जताने के लिए रणनीति पर विचार किया जा रहा है।