- Hindi News
- स्थाई, अस्थाई बिजली कनेक्शन भी अब लोक सेवा केंद्र से
स्थाई, अस्थाई बिजली कनेक्शन भी अब लोक सेवा केंद्र से
पांच महीने बाद शुरू होंगी बढ़ी हुई सेवाएं
अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए पहले तक अधिकारियों की मर्जी से निर्भर रहना पड़ता था लोगों को
वीरेंद्रजोशी | गुना
लोगोंको अब नए स्थाई और अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने पुराने अनुपयोगी बिजली कनेक्शन कटवाने के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सिर्फ लोक सेवा केंद्र पर जाकर तय शुल्क के साथ रसीद कटवाकर ऑनलाइन एक आवेदन करना होगा। इसके साथ ही बिजली कंपनी उन्हें स्थाई अस्थाई बिजली कनेक्शन देगी। पुराने कनेक्शनों को कटवाने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल बिजली कंपनी की सेवाओं को भी अब लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम में शामिल किया जा चुका है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एक हॉर्स पावर से लेकर 10 हॉर्स पावर के एक, तीन और छह महीने के लिए अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन लोक सेवा केंद्र से ही जमा होंगे। यही से पूरी प्रक्रिया के बाद बिजली कंपनी संबंधित आवेदक के यहां जाकर नए कनेक्शन लगाएगी। पुराने स्थाई अनुपयोगी बिजली कनेक्शन को बंद कराने के लिए भी लोक सेवा केंद्र से ही आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद बिजली कंपनी को एक निश्चित समय- सीमा के भीतर नया कनेक्शन देना होगा।
फाइल फोटो
15
विभागों से जुड़ी सेवाएं हैं अभी तक।
खास- खास
62
सेवाएं चालू हो जाएगी अब लोक सेवा प्रबंधन अधिनियम के दायरे में।
48
सेवाएं थी चालू थीं अभी तक लोक सेवा प्रबंधक अधिनियम के दायरे में।
लोक सेवा केंद्रों पर बीते जून महीने में बढ़ाई गई 13 सेवाएं पांच महीने बाद आरंभ होगी। दरअसल मप्र शासन ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अधीन लोक सेवा केंद्रों के जरिए जाति प्रमाण- पत्र, नामांतरण और अविवादित बंटवारा समेत 13 नई सेवाओं को लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के दायरे में लिया था। इन सेवाओं को एक जून 2014 से गुना, अशोकनगर, राजगढ़ सहित मप्र के सभी 51 जिलों में लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से शुरू किया जाना था, लेकिन लोक सेवा प्रबंधन विभाग की साफ्टवेयर में यह सेवाएं अपलोड करने और टेस्टिंग प्रक्रिया में भोपाल स्तर से हुई देरी की वजह से सेवाएं कई बाद जाकर शुरु हो रही है। अभी तक लोक सेवा केंद्रों पर बढ़ी हुई 13 सेवाओं के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। हालांकि ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है, बढ़ी हुई सभी सेवाएं दिसंबर महीने के आखिर तक शुरु हो जाएगी। हालांकि सेवाए