गुना। शहर के नजदीक स्थित धार्मिक स्थित हनुमान टेकरी पर भक्तों ने पदयात्रा निकालकर 51 फीट लंबा झंडा चढ़ाया। जिले के लहरकोता गांव के करीब पांच दर्जन से ज्यादा ग्रामीण इसके लिए पद यात्रा करते हुए हनुमान टेकरी पहुंचे। जहां बालाजी सरकार को झंडा चढ़ाकर सामूहिक आरती की गई।