प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कल
गुना| चैंपियनऑफ चैंपियन मिस्टर मप्र 77 हजार केश प्राइज राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 13 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित की जाएगी। इसमें सम्मिलित होने के लिए जिले की टीम का 11 दिसंबर को शाम पांच बजे जगदीश कॉलोनी की श्रीराम व्यायाम शाला में होगा। जिला बॉडी बिल्डिंग संघ कोषाध्यक्ष तरुण सोनी ने जिले के सभी बाडी बिल्डर चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा है।