पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती : गीता पर आधारित प्रतियोगिताएं हुईं

जयंती : गीता पर आधारित प्रतियोगिताएं हुईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ गीता जयंती सप्ताह का समापन

कार्यालयसंवाददाता| गुना

गीताजयंती सप्ताह का गीता पर आधारित कई धार्मिक प्रतियोगिताओं पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। जयंती सप्ताह के आखिरी दिन मंगलवार को कैंट फ्रेंडस कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में श्लोक वाचन, भाषण, जिसका विषय जीवन में बढ़ते हुए तनाव गीता से उपचार और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पर्धा के मुख्य अतिथि पं. राधेश्याम भार्गव आचार्य महर्षि वेद विज्ञान पीठ गुना, विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार पांडे ने की। अध्यक्षता वीरेंद्र भार्गव अध्यक्ष विप्र उत्थान समिति ने की। सरस्वती वंदना निकिता शर्मा, रीतू त्रिपाठी ने की। स्वागत गीत आरती रघुवंशी ने दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पं. श्री शर्मा ने कहा कि हर परिवार को गीता से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। गीता यदि घर में होगी और पाठ नित्य होगा तो घर में लक्ष्मी, सरस्वतःी का स्वत: ही वास रहेगा। श्री पांडे ने कहा शहर की तुलना में गांव के विद्यार्थी गीता पढ़ने में अधिक रुचि रखते हैं। प्रतियोगिता में सिलावटी गांव और एसएस मेमोरियल विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। संचालन साकेत रघुवंशी ने किया। आभार आशा रघुवंशी ने माना। इस मौके पर विनीता पांडे, उमाशंकर भार्गव, हेमलता सक्सेना, सुधीर सक्सेना, देवेंद्र भार्गव, गुंजन शर्मा, प्रियंका यादव, नीलू यादव, पुष्पलता श्रीवास्तव, शारदा राजपूत, महानता पांडे, रेखा पांडे, सुनील कुशवाह, आशा रघुवंशी, नमन, सुनील कुशवाह उपस्थित थे।

यहबने विजेता: स्पर्धामें 50 प्रतियोगियों ने भागीदारी की। श्लोक वाचन में रविशंकर कुशवाह सिलावटी प्रथम, वरिष्ठ वर्ग में महानता पांडे प्रथम, रूपाली श्रीवास्तव द्वितीय रहीं। भाषण में ओमप्रकाश शर्मा प्रथम, साकेत रघुवंशी द्वितीय, राहुल जाट तीसरे स्थान पर रहे। स्पर्धा में निर्णायक मंडल में पं. श्री शर्मा, भोला शंकर तिवारी, वीरेंद्र भार्गव थे। गीता के श्लोकों का पाठ रामेश्वर शर्मा ने भी किया। उमाशंकर भार्गव ने तनाव से मुक्ति पाने पर गीता पर आधारित रचना का पाठ किया।

गुना। प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी।