पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्सव में दी नृत्य, नाट्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां

उत्सव में दी नृत्य, नाट्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाउत्सव में छात्र और छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य और नाट्य की प्रस्तुतियां दी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। उत्सव के दौरान विभिन्न विद्याओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। उत्सव का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी दुर्गेश सक्सेना, अतिथिगण रंगकर्मी नरेश कश्यप, जिला अल्प बचत अधिकारी श्री बेन सहित दीगर अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत के औपचारिकता के बाद तमाम युवाओं और छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ अनेक युवा स्‍कूली बच्चे भी उपस्थित थे।

गुना। युवा उत्सव में लोकगीत की प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी। दूसरेचित्र में कार्यक्रममें उपस्थित निर्णायक, प्रतियोगी और अन्य लोग।