लिंगानुपात सुधारने के लिए लगेंगे शिविर
गुना| जेंडरगेप कम करने के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके लिए कैंप लगाएं जाएंगे। प्रत्येक तहसील स्तर पर पोलिंग बूथ पर आयोजन होगा। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि 100 अथवा 100 से अधिक जेंडर गेप वाले बूथ पर स्वीप के तहत स्पेशल कैंप लगेंगे। औद्योगिक क्षेत्र, केन्टोमेंट एरिया को कवर किया जाएगा। कैंपों में महिला अभिकर्ता, कर्मचारी तथा स्वीप कमेटी, विभाग के महिला कर्मचारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। बीएलओ भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।