जूनियर शिक्षकों को बनाया केंद्राध्यक्ष
गुना| व्यापमंद्वारा आयोजित परीक्षाओं में पहले से ही कई गड़बड़ियां उजागर हो चुकी हैं, इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी जूनियर शिक्षकों को दी जा रही है। मप्र शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि 14 दिसंबर को होने वाली महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति में मनमानी की जा रही है। प्रथम बार यह परीक्षा शिक्षा विभाग के आधीन कराई जा रही है। इसमें सीनियर िशक्षकों को नजरअंदाज कर जूनियरों को संवेदनशील दायित्व दिया जा रहा है। जबकि पहले ही व्यापमं की परीक्षाओं को लेकर कई विवाद खड़े हो चुके हैं। संगठन ने प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की है। मांग करने वालों में अध्यक्ष शिरोमणी शर्मा, धर्मेंद्र रघुवंशी, संदीप सक्सेना, केएन वर्मा, रामगोपाल रघुवंशी, जेपी शर्मा, नरोत्तम यादव, हरिओम ब्रह्मभट्ट, घनश्याम यादव आदि शामिल हैं।