- Hindi News
- सड़कों तक बिखरा दुकानों का सामान पुलिस ने हटवाया
सड़कों तक बिखरा दुकानों का सामान पुलिस ने हटवाया
कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रही बाजार व्यवस्था
कार्यालयसंवाददाता|गुना
दुकानसे ज्यादा सड़कों पर सामान फैलाकर बैठे दुकानदार कार्रवाई के घेरे में गए। सड़कों पर सामान रखे होने की वजह से लक्ष्मीगंज, सदर बाजार एवं हाट रोड पर चलना भी मुश्किल हो रहा था।
कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस के पास लगातार शिकायतें रहीं थी कि लक्ष्मीगंज, सदरबाजार एवं हाट रोड आदि जगहों पर अक्सर जाम लगता है। दुकानदार सड़क पर सामान फैला लेते हैं। इसके साथ ही ठेले एवं ऑटो भी खड़े हो जाते हैं। इससे स्थिति बिगड़ती है। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए तीन दल गठित किए गए थे। पुलिस बल ने सड़क पर फैले सामान को जब्त किया। इसके अलावा कई ठेले भी जब्त किए गए।
34पुलिस एक्ट की कार्रवाई
डीएसपीने बताया कि 34 पुलिस एक्ट के तहत 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई। दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है। पुलिस एक्ट के तहत जब्त सामान न्यायालय के आदेश पर भी वापस दिया जाएगा। यह सभी मामले अदालत में पेश किए जा रहे हैं।
समझाइशदी गई
पुलिसने दुकानदारों को समझाइश भी दी। उनसे कहा गया है कि सड़कों पर सामान फैलाकर रखे। वहीं ठेला चालकों से भी कहा है कि वह इधर-उधर खड़े होने का मना किया गया है।
खतरनाक ढुलाई
6 ऑटो जब्त
ऑटोमें 5 से ज्यादा बच्चे बिठाए जाने के मामले में कार्रवाई की गई। सूबेदार रवि शुक्ला टीम के साथ क्राइस्ट स्कूल पहुंचे। छुट्टी के समय ऑटो पकड़े गए। इन ऑटो में बच्चे बैठे थे। सभी बच्चों को ऑटो से घर छुड़वाया गया। इसके बाद ऑटो खाली होने इन्हें जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान 6 ऑटो पकड़े गए। इनमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। पकड़े गए ऑटो के मामले भी अदालत में पेश किए जाएंगे।
गुना| पुलिसकी कार्रवाई के बावजूद सरिया जैसे खतरनाक सामान की असुरक्षित ढुलाई का काम नए-नए तौर तरीकों से हो रहा है। गुरुवार को इस ऑटो में सरिया ढोने का काम कुछ इस तरह किया जा रहा था। सड़क पर चलते यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका अंदाजा सहज ही हो सकता है। अब तक ट्रक, ट्रैक्टर आिद पर इनकी असुरक्षित ढुलाई होती थी, लेकिन ऑटों पर सरिया ले जाने का नायाब तरीका पहली बार सामने आया है।