... और यहां किसानों का इंतजार
गुना| गुरुवारको नानाखेड़ी मंडी में किसानों को समझाइश देते हुए कैंट थाना प्रभारी
राघौगढ़| किसानोंके हंगामे के दौरान पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर श्री तोमर के सरकारी वाहन का पिछला कांच फूटा हुआ था। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की, कि यह किसानों की नाराजगी का नतीजा है। पर देखकर लग रहा था कि कार पर संभवत: पत्थर फैंका गया होगा।
गुना में स्थिति उलटी रही। यहां खाद थी, लेकिन किसान नहीं थे। ऐसा इसलिए हुआ कि गुरुवार को जो खाद पहुंची, वह उन किसानों में वितरित की जाना थी, जिनकी पर्चियां दो-तीन दिन पहले कट चुकी हैं। वहीं आज पहुंचे किसानों को इस बात पर नाराजगी थी कि उन्हें खाद क्यों नहीं दी जा रही। मौके पर मौजूद कैंट थाना प्रभारी ने उन्हें समझाया कि यह खाद उन्हें नहीं दी जा सकती।