चेहल्लुम के ताजिए 14 को निकलेंगे
गुना| चेहल्लुमके ताजियों का जुलूस 14 दिसंबर को निकाला जाएगा। मोहर्रम शरीफ इंतजामिया कमेटी के युसुफ खान ने बताया कि यह जुलूस रात 10 बजे पुराने डाकघर के सामने से शुरू होगा। यहां से यह हुसैन टेकरी पर पहुंचेगा। यहां मुकाम के बाद वे वापस अपने स्थानों पर जाएंगे। अगले दिन यानि 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे के बाद ताजिए अपने-अपने स्थानों से पुराने डाकघर के सामने पुन: एकत्रित होंगे। यहां से वे बताशा गली, जैन मंदिर गली, कांजी हाउस होते हुए पुरानी छावनी पहुंचेंगे। यहां से तलैया मोहल्ला, बोहरा मस्जिद चौक, सुगन चौराहा, सदर बाजार होते हुए सुबह 6 बजे रपटे पर आएंगे।