पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल आवर्धन योजना पर काम शुरू

जल आवर्धन योजना पर काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योजना के तहत शहर में मेन पाइप लाइन बिझाने का काम चल रहा है। इनके जरिए शहर के चारों कोनों में बनी टंकियों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना के कारण शहर में एबी रोड पर चल रहे उत्कृष्ट सड़क का काम भी फिलहाल रोका गया है।

योजना से शहर में जल वितरण क्षमता तीन गुना बढ़ेगी

गुना|जलआवर्धन योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। लगभग 70 करोड़ की इस याेजना के तहत शहरभर में पाइप लाइन बिझाई जाएंगी। साथ ही चार पानी की टंकियां बनेंगी, जो शहर के चार कोनों में होंगी। इससे हड्‌डी मिल, बूढ़े बालाजी, नानाखेड़ी जैसे दूर-दराज के इलाकों में पानी पहुंचाया जा सकेगा।

1975

मेंबनी थी मौजूदा जल आवर्धन योजना। इससे शहर में सिर्फ 30 फीसदी इलाकों में ही पानी पहुंच पा रहा था। अब नई योजना को अगले 25 साल के दौरान पानी की जरूरत के आधार पर डिजाइन करने का दावा किया जा रहा है।