‘खाद नगरी’ में ही खाद का संकट
राघौगढ़ में भड़के किसान
कार्यालय संवाददाता|गुना/राघौगढ़
एनएफएलका यूरिया प्लांट जिस तहसील में है, वहीं किसान इसके लिए तरस रहे हैं। गुरुवार को राघौगढ़ में यूरिया मिलने से किसान भड़क गए और उन्होंने भरसूला-राघौगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सैकड़ों की तादाद में महिलाएं हाईवे जाम करने के लिए कूच करने वाली थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
मंडी परिसर स्थित सरकारी गोदाम पर कई किसान तो सुबह 4 बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। पर जब गोदाम खुला और संबंधित कर्मचारी ने कहा कि खाद उपलब्ध नहीं है, तो किसान नाराज हो गए। इसी दौरान एक मैजिक वाहन में खाद के कट्टे जाते हुए देखे तो उनका गुस्सा और भड़क उठा। वे भरसूला-राघौगढ़ मार्ग पर आकर खड़े हो गए। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा और कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खाद पहुंचने वाली है।
घेरलिया था अधिकारी को : खाद के ट्रक देख लिए तब जाकर हुए शांत
दोनोंअिधकारी दोपहर करीब 2 बजे जब फिर मंडी पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया। हालत यह थी कि कृषि विभाग के अिधकारी तो बाहर आने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। फिर नायब तहसीलदार ने किसानों से कहा कि खाद के ट्रक बस पहुंचने ही वाले हैं। संयोग से इसी दौरान दो ट्रक दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत किसानों से कहा कि खाद पहुंच गई है आप लोग लाइन में लग जाए। श्री तोमर ने बताया कि 14 ट्रक खाद गुरुवार को वितरित की गई। हालांकि क्षेत्र में अब भी 2 हजार टन और खाद की जरूरत है।
राघौगढ़| भरसूला-राघौगढ़मार्ग पर बड़ी संख्या में किसान महिलाएं एकत्रित हो गईं। यहां ट्रैफिक बंद हो गया। किसान हाईवे पर जाकर वहां चक्काजाम करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें यही रोके रखा।