पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन में कुलपति पर हुए हमले की भर्त्सना

उज्जैन में कुलपति पर हुए हमले की भर्त्सना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन में कुलपति पर हुए हमले की भर्त्सना

गुना| छात्रसंगठन डीएसओ ने उज्जैन विश्वविद्यालय के कुलपति पर हुए हमले की तीखी भर्त्सना की है। संगठन के सचिन जैन ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुछ अन्य संगठनों द्वारा किए गए इस हमले में कुलपति डॉ. जेएस कौल घायल हो गए और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। श्री कौल का दोष बस इतना ही था कि उन्होंने कश्मीर के छात्रों को होस्टल के किराए में रियायत देने की अपील की थी। यह बात उन्होंने कश्मीर में आई बाढ़ के संदर्भ में कही थी। डीएसओ ने कहा कि एक ओर परिषद अन्य संगठन कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं, वहीं उज्जैन में इस तरह की घटना को अंजाम देना अपने आप में विरोधाभास है।