- Hindi News
- भगतसिंह की जयंती पर निकालेंगे प्रभात फेरी
भगतसिंह की जयंती पर निकालेंगे प्रभात फेरी
भगतसिंह की जयंती पर निकालेंगे प्रभात फेरी
गुना| भगतसिंहजयंती के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक आयोजनों के सिलसिले में 22 सितंबर को प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। भगत सिंह यादगार मंच के संयोजक गिरधर शर्मा एवं सहसंयोजक लोकेश शर्मा ने बताया कि इसमें शामिल लोग क्रांतिकारियों द्वारा रचित नज्मों जनगीतों को गाते हुए चलेंगे। इसके संयोजक विनय जैन होंगे। 24 एवं 25 सितंबर को शहर के विभिन्न चौराहों पर भगतसिंह के विचारों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगेंगी। 26 सितंबर को शिक्षा बचाओ, संस्कृति बचाओ दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन मानव श्रृंखला बनाते हुए एकता का संदेश दिया जाएगा। 27 को देशभक्ति रैली 28 को समापन दिवस होगा। इस कार्यक्रम में नर्मदा बचाओ के सामाजिक कार्यकर्ता अिनल त्रिवेदी और गुजरात की मीनाक्षी बेन जोशी के वक्तव्य होंगे।