पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में नहीं पहचान पाई चेक बाउंस के आरोपी को

कोर्ट में नहीं पहचान पाई चेक बाउंस के आरोपी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्ट में नहीं पहचान पाई चेक बाउंस के आरोपी को

कार्यालय संवाददाता|गुना

चेकबाउंस के मामले में एक आरोपी को बरी कर दिया, क्योंकि फरियादी महिला ने अदालत में उसकी जगह किसी और की शिनाख्त कर दी। आरोपी के वकील सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि अनीता प|ी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने घासीराम यादव के खिलाफ चेक बाउंस का मामला अदालत में दर्ज किया था। इस मामले में सुनवाई के दौरान फरियादी महिला से कोर्ट ने अभियुक्त की पहचान करने को कहा। इस महिला ने बलवीर नामक किसी अन्य व्यक्ति की शिनाख्त कर दी।

न्यायाधीश रविंद्र कुमार शर्मा ने अपने फैसले में कहा कि फरियादी पक्ष ने एेसे व्यक्ति को 1.50 लाख रुपए कैसे उधार दे दिए, जिसे वह पहचानती ही नहीं है। यही नहीं उक्त उधार राशि का कोई लेखा-जोखा भी अदालत में पेश नहीं किया जा सका। न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि जब फरियादी अदालत में अभियुक्त को पहचान ही नहीं पाई तो उधार दिए जाने और उसके ऐवज में चेक प्रदान करने की पूरी कहानी पर प्रबल संदेह प्रकट होता है। वकील ने बताया कि यह दुर्लभ मामला है जबकि चेक बाउंस के आरोपी को रिहा किया गया है।