पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल से बंधन में

एक साल से बंधन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साल से बंधन में

गुना| जिलाअस्पताल में गुरुवार को हाथ-पैर बंधे इस व्यक्ति को देखकर अचानक लोग चौंक गए। बाद में यह खुलासा हुआ कि उक्त व्यक्ति खेजरा गांव में रहने वाला है। कल्लू यादव नामक इस व्यक्ति को परिजन पिछले एक साल से उसे इसी तरह बांधकर रखे हुए हैं। यहां तक कि रात को सोते समय भी उसे इसी तरह बांधकर रखा जाता है। परिजनों ने 10 दिन पहले कलेक्टर न्यायालय में अर्जी दी थी कि उक्त व्यक्ति को ग्वालियर के मनोरोग अस्पताल में भेजने की अनुमति दी जाए। इस पर कलेक्टर ने यह मामला जिला अस्पताल के डॉक्टरों के सुपुर्द कर दिया। अब वे फैसला लेंगे कि उसका इलाज यहीं हो सकता है या फिर उसे ग्वालियर भेजना होगा।