- Hindi News
- महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ ज्ञापन
महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ ज्ञापन
महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ ज्ञापन
गुना| शहरजिले में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के विरोध में कॉलेज स्कूल की छात्राओं के जागृति मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। मंच की संयोजक सोनम शर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में हुई हत्याओं से सभी लोग चिितंत हैं। इसके अलावा शहरभर में जगह-जगह अश्लील फिल्मों के पोस्टर लगे हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए कई बार प्रशासन से अपील की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। ज्ञापन में स्कूलों कॉलेजों में होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस से विशेष कमेटी गठित करने की मांग भी की गई है।