पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव 20 से पांच दिन तक चलेंगे कार्यक्रम

अग्रसेन जयंती महोत्सव 20 से पांच दिन तक चलेंगे कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन 20 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। अग्रवाल ट्रस्ट के सचिव सुनील अग्रवाल ने बताया कि शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ की जाएगी। 20 सितंबर को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर दो दिवसीय हड्डी रोग जांच शिविर लगाया जाएगा। 21 को अग्रोहा युवा ग्रुप द्वारा बाल कार्यक्रम एवं दंत चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जबकि रात्री में शगुन गार्डन में अग्रसेन मेला लगाया जाएगा। 22 एवं 23 सितंबर को महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 23 की रात में कलाकार छेदीलाल द्वारा भक्ति रस से ओतप्रोत हनुमान, शिवकाली कृष्ण सुदामा चरित्र पर संगीतमय मंचन किया जाएगा। साथ ही समाज द्वारा इसी दिन हनुमान टेकरी पर पौधरोपण किया जाएगा। 24 सितंबर को वृद्धाश्रम एवं नि:शक्त बच्चों के स्कूल में आरओ सिस्टम लगाया जाएगा। 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती के मौके पर जिला अस्पताल में फल एवं भोजन वितरण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बच्चों द्वारा स्वच्छता का संदेश देती हुई सायकल रैली निकाली जाएगी।