बिना हेलमेट चलने पर 65 के बने चालान
हाईकोर्ट द्वारा जवाब-तलब किए जाने के बाद अिभयान और तेज
कार्यालयसंवाददाता|गुना
यातायातपुलिस ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ मुहिम और तेज कर दी है। गुरुवार को चंद घंटों में ही 65 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने जानकारी मांगी है कि हेलमेट पहने बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।
यातायात डीएसपी मानवेंद्र सिंह और प्रभारी रविकांत शुक्ला ने बताया कि अकेले बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वालों के 65 चालान बनाए गए। इनसे 6500 रुपए चालान वसूला गया। जबकि अन्य मामलों में 2 हजार रुपए का चालान वसूला गया।
लंबे समय बाद याद आई काली फिल्म
यातायातपुलिस ने लंबे अरसे बाद चार पहिया वाहनों की खिड़कियों पर लगी काली फिल्म हटाने की कार्रवाई की। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने तकरीबन डेढ साल पहले इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कोर्ट के आदेश थे कि सिर्फ उच्च सुरक्षा प्राप्त लोगों को ही इस कार्रवाई के बाहर रखा जाए। आतंकवादी महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की घटनाओं के मद्देनजर कोर्ट ने सभी वाहनों से काली फिल्म हटाने के आदेश दिए थे।
बिना हेलमेट चलने वालों की बाइक की चाभियां जब्त कर ली जाती है।