पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जज्जी बस स्टैंड, सामुदायिक भवन के टेंडर फंसे झमेले में

जज्जी बस स्टैंड, सामुदायिक भवन के टेंडर फंसे झमेले में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेकेदार ने नपा पर लगाया व्यक्ति विशेष को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

कार्यालयसंवाददाता|गुना

नगरपालिका द्वारा जज्जी में बस स्टैंड और सिंगवासा के पास सामुदायिक भवन बनाए जाने के लिए बुलाए गए ऑनलाइन टेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में नपा के अिधकारियों पर एक ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं पूरी प्रक्रिया के खिलाफ एसडीएम सहित नगरीय प्रशासन विभाग के आला अिधकारियों को शिकायत कर दी है।

नगर पालिका ने उक्त दोनों निर्माण कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें तीन एजेंसियों के टेंडर स्वीकृत किए गए। इनमें से एक ठेकेदार अभय नायक का आरोप है कि उनका टेंडर खोला ही नहीं गया। जबकि दो अन्य, जिसमें राजमार्ग डवलपर्स सैयद अली शामिल हैं, उनके टेंडर खोले गए।

गंभीरआरोप

ठेकेदारने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टेंडर 15 सितंबर को खोले जाना थे, लेकिन उन्हें 17 सितंबर को शाम साढ़े 6 बजे अचानक खोला गया। इसकी सूचना उन्हें दी ही नहीं गई। इस संबंध में जब उन्होंने अिधकारियों से पूछा तो बताया गया कि आपके टेंडर निरस्त कर िदए गए हैं। उन्हें बताया गया कि उनके द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में खामी थी। जबकि ठेकेदार का कहना है कि यह सरासर झूठ है, क्योंकि उनके सारे दस्तावेज सही हैं।

सरकारको नुकसान

ठेकेदारका दावा है कि उनके रेट सबसे कम थे। सिंगवासा में सामुदायिक भवन के लिए उन्होंने 17 प्रतिशत ब्लो रेट कोट किए थे। जबकि बस स्टेंड वाले टेंडर में भी उनके रेट सबसे कम थे। इसके बावजूद अिधक रेट वालों के टेंडर स्वीकार किए गए। इससे सरकार को 6-7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शिकायत उन्होंने एसडीएम टीएन सिंह को कर दी है। शुक्रवार को वे कलेक्टर के सामने यह मुद्दा रखेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टेंडर होने की वजह से नपा के अधिकारी इस मामले में लीपापोती नहीं कर पाए। नहीं तो अक्सर ठेकेदारों के बीच पूलिंग हो जाती है।

ईईने फोन बंद किया

यहविवाद सामने आने के बाद ईई आरबी गुप्ता ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। वे पूरे मसले पर प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। जबकि सीएमओ ओपी बुंदेला का कहना था कि टेंडर के संबंध में ईई जानकारी दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरी जांच पड़ताल की जाएगी।

85 लाख मे