पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दमोह कोटा पैसेंजर अब कटनी से चलेगी

दमोह-कोटा पैसेंजर अब कटनी से चलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे की नई समय सारणी में मामूली बदलाव

कार्यालयसंवाददाता|गुना

एकसितंबर से लागू हुई नई रेलवे समय सारणी अंतत: स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधक द्वारा जारी कर दी गई है। इसमें कुछ बदलाव हुए हैं। एक अहम बदलाव दमोह-कोटा ट्रेन में किया गया है। यह ट्रेन अब कटनी-कोटा कर दी गई है। कटनी से चलकर यह रात 12.50 बजे गुना आएगी। यहां से यह 1.20 बजे रवाना होगी। जबकि कोटा से चलकर यह 11.45 बजे गुना आएगी। एक और बदलाव दयोदय एक्सप्रेस के समय में हुआ है। जबलपुर की ओर जाते हुए यह ट्रेन रात 12.45 पर गुना आएगी। फिलहाल इसका समय 1.20 है। उधर इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी को अब झांसी तक बढ़ा दिया गया है। यह बदलाव पिछले साल ही हो चुका है, लेकिन इसे अब लागू किया जा रहा है। झांसी से इंदौर की ओर जाते हुए यह ट्रेन 12.45 पर गुना आएगी। वहीं इंदौर से चलकर झांसी जाते समय यह रात 3 बजे गुना पहुंचेगी। मिली जानकारी के अनुसार अन्य कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं। रेल यात्री ग्वालियर-भोपाल और सुबह चलने वाली गुना-बीना ट्रेन के समय में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे थे, जो नहीं हो पाया।