पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ पत्र और नकल आवेदन पर स्टाम्प ड्यूटी 5 से 10 गुना बढ़ाई

शपथ पत्र और नकल आवेदन पर स्टाम्प ड्यूटी 5 से 10 गुना बढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टाम्प शुल्क अधिनियम में कई संशोधन : कई प्रक्रियाओं को बाजार मूल्य से जोड़ा

कार्यालयसंवाददाता|गुना

पंजीयनशुल्क के बाद अब स्टाम्प ड्यूटी में भी बदलाव कर दिए गए हैं। यह बदलाव 16 सितंबर से लागू हो गए हैं। शपथ पत्र और नकल लेने के लिए लगाए जाने वाले आवेदनों पर अब 5 से 10 गुना ज्यादा स्टाम्प शुल्क अदा करना होगा। हालांकि सम्पत्ति के विक्रय पर लगने वाले शुल्क में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

शपथपत्र महंगा

सबसेज्यादा सामान्य इस्तेमाल में आने वाले शपथ पत्र पर अब तक 10 रुपए का स्टाम्प शुल्क लगता था, अब इसे बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया है। जबकि नकल के लिए लगाए जाने वाले आवेदन पर अब 100 रुपए स्टाम्प शुल्क लगाया जाएगा। पहले यह भी 10 रुपए था। यह दोनों सबसे आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले दस्तावेज हैं।

कई अन्य दस्तावेज भी शामिल

संशोधनके तहत स्टाम्प ड्यूटी अिधनियम की सूची में कई अन्य दस्तावेजों को भी शामिल किया गया है। इसमें बैंक गारंटी, सहमति बिलेख, मप्र प्रकोष्ठ स्वामित्व अिधनियम 2000 के तहत घोषणा पत्र और पूर्व पंजीकृत दस्तावेजों को संशोधित अथवा शोधित करने वाला दस्तावेज शामिल हैं। यह दस्तावेज पूर्व में शामिल नहीं थे।

किरायानामा दान पत्र भी बाजार मूल्य पर

किरायानामाया पट्‌टा और दान पत्र को भी बाजार मूल्य से सम्बद्ध किया गया है। हालांकि अगर यह अनुबंध कुटुंब के सदस्यों के बीच होते हैं तो इसमें स्टाम्प ड्यूटी में लाभ होगा। अगर यह किसी अन्य के साथ सम्पन्न किए जाते हैं तो बाजार मूल्य के हिसाब से शुल्क लगेगा। किरायानामा के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए है। यह शुल्क 0.01 से लेकर 5 फीसदी तक होगा। वहीं कुटुंब के बीच दान, बंटवारा आदि प्रक्रिया में स्टाम्प शुल्क, जो वर्तमान 4-5 फीसदी है, उसे 2.5 फीसदी कर िदया गया है।

पावर ऑफ एटर्नी कुटुंब से बाहर होगी महंगी

पावरऑफ एटर्नी को लेकर भी अहम बदलाव हुए हैं। इसके तहत अगर कुटुंब में किसी को पावर ऑफ एटर्नी दी जाती है तो सिर्फ एक हजार रुपए ही स्टाम्प शुल्क लगेगा। कुटुंब की परिभाषा में माता, पिता, प|ी, पति, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन, पौत्री, नातिन, पौत्र, नाती शामिल किए गए हैं। पर अगर कुटुंब से बाहर किसी को पावर ऑफ एटर्नी दी जाती है तो बाजार गाइड लाइन के हिसाब से स्टाम्प शुल्क लगेगा। यह विक्रय मूल्य का 5 फीसदी होगा। अब तक इस तरह का अल